Thalapathy Vijay को निजी जिंदगी में बड़ा झटका, पत्नी ने मांगा तलाक

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर Thalapathy Vijay को उनकी फिल्म जन नायगन की रिलीज के बीच बड़ा झटका लगा है। वे पहले ही अपनी आखिरी फिल्म की रिलीज को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन अब उनकी पर्सनल लाइफ में भी नई समस्या खड़ी हो गई है। उनकी पत्नी Sangeeta Vijay ने उन पर किसी महिला के साथ रिश्ते का आरोप लगाते हुए डिवोर्स की पेटिशन फाइल की है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है।

27 साल पुरानी शादी पर संकट

मशहूर अभिनेता और टीवीके प्रमुख Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने शादी के 27 साल बाद चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी अर्जी में एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरेटल अफेयर का आरोप लगाया है और दावा किया है कि उनका किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। अचानक उठाए गए इस कदम ने विजय के चाहने वालों को चौंका दिया है। फिलहाल साउथ सुपरस्टार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अगर इतिहास की ओर देखें तो Thalapathy Vijay और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। उनके बेटे संजय विजय के साथ उनकी फिल्म वेट्टईकारन में नजर आ चुके हैं, जबकि उनकी बेटी दिव्या फिल्म थेरी में दिखाई दे चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। अब उनकी निजी जिंदगी में आए इस नए मोड़ ने उनके 27 साल पुराने रिश्ते को सवालों के घेरे में ला दिया है। हाल के वर्षों में नागा चैतन्य और धनुष जैसे साउथ सितारों की शादियां भी लंबे समय बाद खत्म हुई थीं, ऐसे में अब सभी की नजर इस मामले के आगे के घटनाक्रम पर टिकी है।

प्रोफेशनल लाइफ में भी चुनौतियां

वहीं अगर Thalapathy Vijay के करियर की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं उनकी फिल्म जन नायगन रिलीज की राह देख रही है, लेकिन इसकी कन्फर्म रिलीज डेट को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म जून में विजय के जन्मदिन के मौके पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से इसका री एग्जामिनेशन अभी बाकी है।

इस तरह एक ओर जहां Thalapathy Vijay अपनी फिल्म को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में उठे इस तूफान ने हालात को और जटिल बना दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस मामले में क्या नया मोड़ सामने आता है।

 

Also Read: खाना खाने के बाद होने वाले Stomach Pain को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.