148 साल पुरानी ‘रजिस्टर्ड डाक सेवा’ आज से बंद, अब केवल स्पीड पोस्ट से पहुंचेंगे पत्र

Sandesh Wahak Digital Desk: ब्रिटिश हुकूमत के समय 1877 में शुरू हुई और सरकारी मान्यता व भरोसे का प्रतीक रही रजिस्टर्ड डाक सेवा आज (30 सितंबर) रात से बंद हो जाएगी। यह सेवा 1 अक्टूबर से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद सभी महत्वपूर्ण पत्राचार और दस्तावेज़ केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे।

क्यों बंद हो रही है यह सेवा?

रजिस्टर्ड डाक सेवा अपने दौर में कानूनी दस्तावेज़ों, महत्वपूर्ण पत्राचार और व्यक्तिगत संदेशों को सुरक्षित और गारंटी के साथ गंतव्य तक पहुँचाने का सबसे भरोसेमंद माध्यम मानी जाती थी। न्यायालयों से लेकर आम नागरिक तक, इस सेवा पर लोगों का गहरा विश्वास था।

डाक विभाग का कहना है कि यह निर्णय विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम है। हालाँकि, इस कदम के साथ ही एक लंबी और सस्ती डाक सुविधा की परंपरा समाप्त हो जाएगी।

स्पीड पोस्ट अब बनेगा नया मानक

प्रवर डाक अधीक्षक सचिन चौबे ने बताया कि 1 अक्टूबर से रजिस्टर्ड डाक की जगह लेने वाली स्पीड पोस्ट सेवा थोड़ी महंगी ज़रूर होगी, लेकिन इसके कई फ़ायदे भी हैं, जो इसे आधुनिक ज़रूरतों के लिए बेहतर बनाते हैं:

विभाग ने सूचित किया है कि स्पीड पोस्ट के लिए वज़न और दूरी के हिसाब से नई दरें भी तय कर दी गई हैं। यह बदलाव डाक विभाग को तेज़ और अधिक सुरक्षित डिलीवरी तंत्र की ओर ले जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.