सिद्धार्थनगर में 33वां जनपदीय बेसिक बालक्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह आज से शुरू, बीएसए ने की अपील
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर में सत्र 2025-26 के 33वें जनपदीय बेसिक बालक्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का दो दिवसीय भव्य आयोजन आज (20 नवंबर) से शुरू हो रहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सिद्धार्थनगर, शैलेश कुमार (P.E.S.), ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में 20 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि और कार्यक्रम
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने वाले इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
मुख्य अतिथि: जगदम्बिका पाल, सांसद (डुमरियागंज)
विशिष्ट अतिथि: श्याम धनी राही, विधायक (कपिलवस्तु)
बच्चों को आशीर्वाद देने की अपील
बीएसए शैलेश कुमार ने जनपद के सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने और भारत के भविष्य माने जाने वाले बच्चों को आशीर्वाद देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति से ही यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।
रिपोर्ट: जाकिर खान

