The 50 Winner: शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी
The 50 Winner: शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते ₹50 लाख
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला सीजन अब अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो चुका है।
हफ्तों तक चले कड़े मुकाबले, रणनीति और रोमांचक टास्क के बाद शो को अपना विनर मिल गया है।
टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के कई चर्चित चेहरों को पीछे छोड़ते हुए शिव ठाकरे ने ‘द 50’ की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
शिव ठाकरे ने फाइनल में फैज़ल शेख (मिस्टर फैजू), रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और काका जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को मात देकर खिताब जीता।
विजेता बनने पर शिव को ट्रॉफी के साथ ₹50 लाख रुपये की नकद इनामी राशि दी गई। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं और इस जीत को पूरी तरह से हकदार बताया।

अपनी जीत पर शिव ठाकरे ने कहा, “मेरे लिए ‘द 50’ का अनुभव बिल्कुल नया था। मैं खुद का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था—जहां बिना चिल्लाए, बिना झगड़ा किए भी आप अपनी बात रख सकते हैं और जीत सकते हैं।
50 दमदार खिलाड़ियों के बीच पहले सीजन का विजेता बनना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।”
‘द 50’ की शुरुआत 50 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी, जिनमें टीवी, सोशल मीडिया, खेल और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।
शो में करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया समेत कई बड़े नाम नजर आए।
शिव ठाकरे की यह जीत न सिर्फ उनकी लोकप्रियता को और मजबूत करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि रियलिटी शोज़ में उनका दबदबा अब भी कायम है।
Also Read: ‘सुबह 4 बजे तक ड्रिंक किया’, अमन गुप्ता ने जब हैंगओवर में शूट किया ‘Shark Tank India’
Get real time updates directly on you device, subscribe now.