70वें Filmfare Awards South का भव्य आयोजन, जानें किसे मिला कौन सा खिताब

Sandesh Wahak Digital Desk: हाल ही में 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ (Filmfare Awards South) का आयोजन केरल टूरिजम के साथ अडलक्स इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस भव्य समारोह में मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु सिनेमा के कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। साउथ सिनेमा के सितारों से सजी इस शाम ने फिल्म इंडस्ट्री की उपलब्धियों का जश्न मनाया।

अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

इस Filmfare Awards South में साउथ सुपरस्टार Allu Arjun ने फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) – तेलुगु का अवॉर्ड जीता। यह उनका सातवां फिल्मफेयर अवॉर्ड है। देशभर में लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहे अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के दोनों पार्ट को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

70वें Filmfare Awards South का भव्य आयोजन, जानें किसे मिला कौन सा खिताब

अवॉर्ड फंक्शन में सम्मानित होते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि उन्होंने इस अवॉर्ड को अनगिनत बार आंखें बंद करके सोचा था और आज वह इसे आंखें खोलकर पकड़कर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़े हर एक व्यक्ति का दिल से धन्यवाद किया।

साई पल्लवी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

वहीं Filmfare Awards South के बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब पर साउथ की बेहतरीन अदाकारा Sai Pallavi ने कब्जा जमाया। साई पल्लवी ने 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने अपनी भावुक स्पीच में कहा कि वह इस सम्मान को उस परिवार को समर्पित करना चाहती हैं जिन्होंने उन्हें अपनी कहानी बताने की अनुमति दी।

70वें Filmfare Awards South का भव्य आयोजन, जानें किसे मिला कौन सा खिताब

उन्होंने आगे कहा कि ‘अमरन’ ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया। साई पल्लवी ने अपने लोकप्रिय गाने ‘मलरे’ का भी जिक्र किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने केरल में अपनी पहली फिल्म करने पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि वह जल्द ही एक और मलयालम फिल्म करेंगी। उनकी बातों ने समारोह में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

साउथ सिनेमा की उपलब्धियों का जश्न

70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ (Filmfare Awards South) ने एक बार फिर यह साबित किया कि साउथ सिनेमा न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। इस मंच पर कलाकारों की मेहनत, प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित किया गया, जिससे यह शाम यादगार बन गई।

 

Also Read: Nepal में भीषण हादसा, बस दुर्घटना में 17 की मौत, 28 घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.