Varanasi News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने एक बड़ी तत्परता दिखाते हुए नाबालिग किशोरी को भगाने वाले आरोपी को सिर्फ 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सारनाथ के नेतृत्व में चोलापुर पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी को आकाश राजभर (18 वर्ष) पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम सिंगपुर थाना सारनाथ, बीते मंगलवार को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

किशोरी के लापता होते ही पुलिस हरकत में आई। चौकी प्रभारी चंदापुर अभिजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर को आरोपी आकाश राजभर को हरिबलमपुर रिंग रोड, थाना चोलापुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के चंगुल से नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी आकाश राजभर को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- एमएम पाठक

Also Read: मायावती का बड़ा ऐलान, बसपा अकेले लड़ेगी 2027 यूपी विधानसभा का चुनाव, सपा-कांग्रेस-BJP पर जमकर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.