RRR और बाहुबली से बिल्कुल अलग होगा ‘वाराणसी’ का एक्शन, राजामौली के बेटे ने किया बड़ा खुलासा

Bollywood News: एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों के बीच अभी से काफी उत्साह है।

महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को लेकर अब राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने बड़ा खुलासा किया है।

उनके मुताबिक, फिल्म में दर्शकों को ऐसा एक्शन देखने को मिलेगा, जो उनकी सोच से बिल्कुल अलग होगा।

एसएस कार्तिकेय ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म के एक्शन सीक्वेंस पर अपनी राय रखी।

उनसे पूछा गया था कि क्या 2027 में रिलीज होने वाली ‘वाराणसी’ को स्टंट डिजाइनिंग के लिए ऑस्कर की नई कैटेगरी में नामांकन मिल सकता है।

इस पर कार्तिकेय ने कहा कि फिल्म के स्टंट्स दर्शकों को हैरान कर देंगे। उन्होंने साफ किया कि ‘वाराणसी’ का एक्शन ‘RRR’ और ‘बाहुबली’ में दिखाए गए एक्शन से अलग होगा।

उनके मुताबिक, फिल्म के हर एक्शन सीक्वेंस में कुछ ऐसा होगा, जो दर्शकों को चौंका सकता है।

 

SS Karthikeya

प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकी हैं एक्शन की तारीफ

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म के एक्शन और इसके बड़े पैमाने पर बनने वाले एडवेंचर को लेकर उत्साह जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि वह लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

प्रियंका के मुताबिक, फिल्म की कहानी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों और समय-कालों में फैले एक बड़े एडवेंचर पर आधारित है।

उन्होंने फिल्म में अपने एक्शन सीक्वेंस और स्लो-मोशन जंप का भी जिक्र किया था।

7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी फिल्म

‘वाराणसी’ में महेश बाबू रुद्र, प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 बताई गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी और कई अहम जानकारियों को अभी गोपनीय रखा गया है।

राजामौली ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों से भव्य एक्शन और बड़े सिनेमाई अनुभव के लिए पहचान बना चुके हैं।

ऐसे में ‘वाराणसी’ के एक्शन को लेकर कार्तिकेय के बयान ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Also Read: Singeetham Srinivasa Rao Dies: दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.