बढ़ गई NCERT की इस नॉन एकेडमिक भर्ती की आवेदन तारीख

Sandesh Wahak Digital Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT की ओर से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। यहां NCERT ने अपनी नॉन एकेडमिक भर्ती 2025–26 के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यानि जिन उम्मीदवारों से पहले आवेदन नहीं हो सका था, अब उन्हें अतिरिक्त समय मिल गया है। नई तारीख के अनुसार अब उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 की रात 11 बजकर 55 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NCERT भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

दरअसल NCERT की यह भर्ती शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर मानी जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि एडमिट कार्ड, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू से जुड़ी तारीखों की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

असल में इस भर्ती अभियान के तहत कुल 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी तथा ये सभी पद नॉन टीचिंग कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं। इन्हें ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में विभाजित किया गया है। जिसमें ग्रुप ए में 9 पद, ग्रुप बी में 26 पद और ग्रुप सी में 138 पद शामिल हैं। दरअसल यह भर्ती असिस्टेंट, क्लर्क, लैब असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस समेत अन्य कार्यालय और सपोर्ट स्टाफ पदों के लिए की जा रही है। जहां पदों के अनुसार वेतनमान लेवल 2 से लेकर लेवल 12 तक निर्धारित किया गया है।

योग्यता और आयु सीमा का विवरण

आपको बताते चलें कि, NCERT की इस भर्ती में हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग अलग तय किया गया है, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। जिसके अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

दरअसल NCERT की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिनमें कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसके बाद ही सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

क्या है आवेदन प्रक्रिया?

दरअसल उम्मीदवार NCERT की इस परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in या सीधे https://ncert.ncert.org.in/vacancies पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।

वहीं लॉगिन करने के बाद आवश्यक जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क जमा करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है। माना जा रहा है कि, NCERT की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो शिक्षा से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

 

Also Read: मिर्जापुर से चुनावी शंखनाद: पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी AAP, संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.