बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही द बंगाल फाइल्स की शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये कमाए

Sandesh Wahak Digital Desk: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स आखिरकार 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यह आंकड़ा विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तुलना में काफी कम है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और धीरे-धीरे 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।

The Bengal Files

बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ से है टक्कर

‘द बंगाल फाइल्स’ की सीधी टक्कर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ से है, जिसने पहले दिन जोरदार कमाई की है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार, ‘बागी 4’ ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ का कलेक्शन काफी कम है। हालांकि, फिल्ममेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा।

फिल्म की कहानी 1946 के कलकत्ता दंगों यानी ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ पर आधारित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो हिस्सों में चलती है, एक तरफ वर्तमान में एक सीबीआई ऑफिसर की जांच और दूसरी तरफ विभाजन से पहले की कहानी।

Also Read: Varanasi News: चंद्रग्रहण से पहले बंद होंगे श्री काशी विश्वनाथ समेत दर्जनों मंदिरों के कपाट, नौ घंटे पहले लगेगा सूतक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.