BSNL और MTNL के मर्जर पर अब तक की सबसे बड़ी खबर- सरकार ने खुद दी जानकारी

BSNL And MTNL Merger : भारत सरकार ने पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के विलय की योजना बनाई थी. हालांकि, MTNL के भारी कर्ज़ के कारण, इस योजना को स्थगित कर दिया गया था.

अब सरकार ने MTNL के बिजनेस को BSNL के हाथ में सौंप दिया है. टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टीवी न्यूज़ चैनल सीएनबीसी आवाज़ के साथ खास बातचीत में इसकी जानकारी दी है.

BSNL के हाथों में आई MTNL की कमान 

टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएनबीसी आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिटिकल एडिटर लक्ष्मण रॉय के साथ खास बातचीत में बताया कि 1 जनवरी 2025 से MTNL का मैनेजमेंट BSNL के हाथों में पहुंच गया है.

अब MTNL की टेलीकॉम सर्विस का मैनेजमेंट BSNL द्वारा किया जाएगा. इस कदम का उद्देश्य दोनों कंपनियों के ऑपरेशन में सुधार करना और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है.

MTNL दिल्ली और मुंबई में अपनी सेवाएं देती है. जबकि BSNL पूरे भारत में (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर) अपनी सेवाएं देती है.

इस सहयोग से BSNL को महानगरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी, जबकि MTNL को BSNL के बड़ा नेटवर्क और संसाधनों का फायदा मिलेगा.

सरकार के इस कदम का उद्देश्य दोनों कंपनियों के फाइनेंशियल में सुधार करना और भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है.

टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से BSNL के पास MTNL के ऑपरेशन शिफ्ट हो गए हैं.

Get real time updates directly on you device, subscribe now.