‘गरीबी नहीं, गरीबों को मिटाने में जुटी है भाजपा सरकार’, लखनऊ में कांग्रेस की हुंकार

13 मार्च को 'सामाजिक परिवर्तन दिवस' के रूप में मनेगी कांशीराम जयंती

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज आयोजित एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र पाल गौतम और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जय हिन्द ने सरकार को जमकर घेरा। नेताओं ने स्पष्ट किया कि सामाजिक न्याय की असली लड़ाई अब कांग्रेस ही लड़ रही है।

बीजेपी का राष्ट्रवाद सिर्फ दिखावा – डॉ. राजेन्द्र पाल गौतम

पूर्व मंत्री डॉ. राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आजादी के दीवानों ने ऐसे भारत का सपना नहीं देखा था जहां बच्चा पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ दे या किसान दूसरे देशों के साथ किए गए व्यापारिक समझौतों की वजह से बर्बाद हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी जनहित के मुद्दों पर हमेशा ‘सरेंडर’ कर देते हैं और राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी से लेकर ट्रेड डील तक जताई गई हर आशंका सच साबित हुई है।

‘गरीबी नहीं, गरीबों को मिटाने में जुटी है भाजपा सरकार’, लखनऊ में कांग्रेस की हुंकार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग) के चेयरमैन डॉ. अनिल जय हिन्द ने घोषणा की कि आगामी 13 मार्च को कांग्रेस पार्टी मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को ‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’ के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम साहब ने शुरू की थी, उसे आज राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार चाहे कितनी भी एफआईआर कर ले, राहुल गांधी रुकने वाले नहीं हैं।

यूपी में असुरक्षित हैं दलित – अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आ गई है। राय ने भदोही में जसलाल सरोज को जिंदा जलाने की कोशिश का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को ही खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने संकल्प लिया कि कांग्रेस दलितों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी।

Also Read: Sitapur News: ‘Bombitex’ क्रिप्टो ऐप के जरिए 50 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह पर शिंकजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.