इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 30 लोगों के बहने की आशंका, एक की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार 15 जून की दोपहर पुणे के मावल इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के वक्त पुल पर कई लोग मौजूद थे, जिनमें से करीब 25 से 30 लोगों के नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 3:40 बजे हुआ, जब लोग कुंड मॉल इलाके में घूमने आए थे। पुल का आधा हिस्सा जैसे ही टूटा, उस पर खड़े लोग सीधे नदी की तेज धारा में गिर गए। बताया जा रहा है कि पुल के गिरते हिस्से के नीचे पत्थर भी थे, जिन पर गिरने से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे ने इलाके में अफरातफरी और शोक का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल काफी समय से जर्जर हालत में था, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई। अब प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Also Read: झांसी में STF की बड़ी कार्रवाई, 85 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.