Gonda: दबंगों ने हथिया ली जमीन, इंसाफ के लिए अधिकारियों का चक्कर लगा रहा प्रियांशु

Sandesh Wahak Digital Desk: गोंडा जनपद के करनैलगंज तहसील के ग्राम व पोस्ट सीसामऊ निवासी प्रियांशु पुत्र फूलचंद दबंगों की दबंगई से काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। प्रियांशु के अनुसार बृज किशोर (पुत्र रामकुमार) और गुर प्रसाद (पुत्र बृज किशोर) ने दबंगई दिखाते हुए उनकी लगभग दो विश्वा जमीन पर कब्जा कर लिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे कब्जे में लेखपाल और कोतवाल की मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया है। प्रियांशु ने बताया कि ग्राम प्रधान भी इस अवैध कब्जे में आरोपियों के साथ खड़े हैं। जब पीड़ित ने न्याय की उम्मीद में प्रखंड कार्यालय (तहसील) और प्रशासन से गुहार लगाई, तो उसे सिर्फ निराशा हाथ लगी। न कोई जांच शुरू हुई, न ही सुनवाई।

बार-बार लगाई अर्जी, लेकिन सुनवाई नहीं

प्रियांशु लगातार अपनी शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई भी स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि वह सिर्फ न्याय चाहते हैं और यह ज़मीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिसे बलपूर्वक कब्जा कर लिया गया।

Also Read: ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल का इज़राइली अस्पताल पर हमला, चरम पर पहुंचा तनाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.