Bus Accident: महाकुंभ से लौट रही बस हादसे का हुई शिकार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल
Saputara Ghat Accident: गुजरात के डांग में स्थित सापुतारा में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं से भरी यह बस कुंभ से आ रही थी और गुजरात के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रही थी।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 5.30 बजे नासिक-सूरत हाईवे पर सापुतारा घाट के पास एक प्राइवेट लग्जरी बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। बस पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 लोगों को बेहद गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
Also Read: Budget 2025: बजट पर विपक्ष ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा?

