कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, सामने आएंगे गहरे राज

Jyoti Malhotra: हरियाणा के हिसार में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 22 मई को हिसार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने रात 11:30 बजे ही उसका मेडिकल परीक्षण करवा लिया था। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे उसे कोर्ट लाया गया, जहां सुनवाई के बाद पुलिस को चार दिन की रिमांड मिली है।

ज्योति पर क्या हैं आरोप

हिसार निवासी ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर संवेदनशील जानकारी साझा की और भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही। इससे पहले 17 मई को उसे गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

Jyoti Malhotra spy connection

जांच में क्या सामने आया

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी पंजाब के मलेरकोटला में पकड़ी गई गजाला नामक महिला से पूछताछ के बाद हुई, जो कथित तौर पर एक जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। पूछताछ में सामने आया कि ज्योति दो वर्षों में तीन बार पाकिस्तान और एक-एक बार चीन, यूएई, बांग्लादेश, भूटान व थाईलैंड जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, वह पाकिस्तान के उच्चायोग में कार्यरत अधिकारी दानिश के संपर्क में भी रही है। भारत लौटने के बाद ज्योति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा की और पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने की कोशिश की।

क्या बरामद हुआ

पुलिस ने ज्योति के पास से मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं, जिनमें से कुछ संदिग्ध सामग्री मिलने का दावा किया गया है। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also Read: J&K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.