‘उतरन’ की इच्छा और तपस्या ने छोड़ी एक्टिंग, अब आगे वकालत और डॉक्टरी में बना रही हैं करियर
Sandesh Wahak Digital Desk: कलर्स टीवी के मशहूर शो उतरन ने साल 2008 में दर्शकों का दिल जीता था। इस शो की कहानी दो मासूम बच्चियों इच्छा और तपस्या पर आधारित थी, जिनकी दोस्ती और दुश्मनी ने हर घर में अपनी जगह बनाई। इच्छा और तपस्या की क्यूटनेस और अदाकारी ने सभी का दिल जीता था। अब ये दोनों बाल कलाकार बड़ी हो गई हैं और एक्टिंग की दुनिया छोड़कर अपनी अलग राहें चुन चुकी हैं।
स्पर्श खानचंदानी बनीं वकील

शो में इच्छा का किरदार निभाने वाली स्पर्श खानचंदानी ने अपनी मासूम अदाओं से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। लेकिन पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अब 22 साल की स्पर्श अपने पिता की तरह वकालत के क्षेत्र में करियर बना रही हैं। आखिरी बार वह पांच साल पहले माइथोलॉजिकल शो विक्रम बेताल में नजर आई थीं।
इशिता पांचाल बनीं डॉक्टर

तपस्या के किरदार से मशहूर हुईं इशिता पांचाल ने भी पढ़ाई के चलते एक्टिंग छोड़ दी। अब 24 साल की इशिता ने अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए डॉक्टरी को अपना पेशा बनाया है। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और अपनी प्रैक्टिस शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।
दोनों ही बाल कलाकारों ने छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी से जो पहचान बनाई, वह आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। हालांकि अब ये दोनों लाइमलाइट से दूर अपनी-अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में व्यस्त हैं। उतरन के फैंस के लिए ये खबर जरूर चौंकाने वाली है कि कभी मासूमियत से दिल जीतने वाली इच्छा और तपस्या अब वकालत और डॉक्टरी के क्षेत्र में अपना नाम बना रही हैं।
Also Read: उदित नारायण के बाद गुरु रंधावा का वीडियो वायरल, फैन की हरकत पर सिंगर का रिएक्शन बना चर्चा का विषय

