Basti News: स्वच्छता मिशन पर सवाल खड़ा कर रहा परसरामपुर ब्लॉक का गंदा शौचालय
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की पोल खुल गई है। परसरामपुर ब्लॉक परिसर में बना शौचालय इतनी गंदगी से भरा हुआ है कि उसे देखकर ब्लॉक में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रमों पर ही सवाल उठ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार स्वच्छता मिशन के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। परसरामपुर ब्लॉक का यह गंदा शौचालय इस बात का सबसे बड़ा सबूत है।
बताया जा रहा है कि ब्लॉक के विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर स्वच्छता की तस्वीरें साझा करके तारीफ़ें बटोरते हैं, लेकिन ब्लॉक परिसर में बना शौचालय उनकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ब्लॉक परिसर में ही ऐसी स्थिति है, तो पूरे परसरामपुर ब्लॉक में स्वच्छता योजनाओं की क्या हालत होगी, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यह मामला जाँच का विषय बन गया है कि आखिर स्वच्छता के नाम पर जारी होने वाला पैसा कहाँ जा रहा है।
Also Read: Varanasi News: वाराणसी में 109 पेटी के साथ अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

