Siddharthnagar News: राज्यपाल के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था जांचने यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे डीएम और एसएसपी

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगामी सिद्धार्थनगर आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से कपिलवस्तु विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। यहाँ उन्होंने महामहिम के कार्यक्रम स्थल, नवनिर्मित हेलीपैड तथा सुरक्षा इंतजामों का बेहद बारीकी से जायजा लिया।

 

इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा घेरे, ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैयारियां समय रहते मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यपाल के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था जांचने यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे डीएम और एसएसपी

इसके साथ ही प्रशासनिक अमले ने हेलीपैड से लेकर मुख्य कार्यक्रम मंच तक के पूरे रूट का भी मुआयना किया, ताकि आवागमन के दौरान कोई बाधा न आए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद और कपिलवस्तु थानाध्यक्ष समेत पुलिस व नागरिक प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: राम मंदिर दान घोटाला पर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले- ये आधुनिक रावण हैं, इन्हें मिलेगा भगवान का महादंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.