बेटे की शादी से पहले बहू को लेकर भागा ससुर की शादी
Sandesh Wahak Degital: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बांसनगली गांव के रहने वाले शकील नाम के व्यक्ति का रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शादी से ठीक पहले उसका ही पिता उसकी होने वाली दुल्हन को लेकर फरार हो गया और दोनों ने शादी भी रचा ली। अब लोग यही सवाल कर रहे हैं – आखिर ऐसा कैसे हो गया? ससुर और बहू के बीच प्यार की शुरुआत कब और कैसे हुई?

