अयोध्या में दीपोत्सव की चमक दिखने लगी, घाटों पर दीयों की मार्किंग शुरू, 30 हजार स्वयंसेवक तैयार
Ayodhya News: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव आयोजन के तहत सरयू घाटों पर मार्किंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में यह कार्य तेजी से चल रहा है।
दीपोत्सव के लिए कुल 56 घाटों को निर्धारित
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि घाटों की पूरी सफाई कराए जाने के बाद दीयों की सजावट के लिए मार्किंग का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रास्ते के लिए ढाई फीट का स्थान छोड़ा जा रहा है, जबकि दीयों के ब्लॉकों को सजाने के लिए साढ़े चार वर्ग फीट क्षेत्र को चिह्नित किया जा रहा है। इस वर्ष दीपोत्सव के लिए कुल 56 घाटों को निर्धारित किया गया है।

30 हजार स्वयंसेवकों का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में
मार्किंग कमेटी के संयोजक माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. रंजन सिंह और उनकी टीम को यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दीपोत्सव की सफलता के लिए जल्द ही दीपों की आपूर्ति भी शुरू की जाएगी। वहीं, कार्यक्रम में सहयोग के लिए करीब 30 हजार स्वयंसेवकों का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में है।
अयोध्या में इस बार दीपोत्सव पहले से भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक होने की उम्मीद है।
Also Read: Ayodhya News: बीकापुर में जोरदार धमाका, दो मकान जमींदोज, एक युवक की मौत

