केन्द्रीय बजट में पर्यटन पर किये गए फोकस से कुशीनगर पर्यटन स्थल को मिलेगा बढावा: कुंवर आरपीएन सिंह
पडरौना, कुशीनगर। केन्द्रीय बजट में कुशीनगर में पर्यटन पर भी फोकस किया गया है। देश के 15 पुरातत्व स्थल, 20 टूरिस्ट साइट्स और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान पर्यटन और पुरातत्व क्षेत्र को मजबूत करने की नई योजना है। चयनित केंद्रों को पर्यटन और शिक्षा के लिए बढ़ावा मिलेगा।
यह बातें राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कही। कहा कि यही नहीं 20 प्रसिद्ध टूरिस्ट साइट्स पर पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू करेगी। इस योजना के तहत 10,000 गाइडों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उनके स्किल्स को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। इसमें सरकार नाथ ईस्ट क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए योजना शुरू करेगी, ताकि मंदिरों और मठों को संरक्षित किया जा सके। कहा कि ईको टूरिज्म और नेचर बेस्ड ट्रैवल पर भी जोर दिया गया है।
पर्यटन और पुरातत्व क्षेत्र को मजबूत करने की नई योजना
इसको लेकर कुशीनगर के टूरिस्ट गाइड व पुरातत्व विभाग सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग बेहतर व उपयोगी मान रहे हैं। कुंअर आर पी एन सिंह ने कहा कि बजट में पुरातात्विक स्थलों को संरक्षित करने को लेकर जो प्रावधान किया गया है। वास्तव में देश के धरोहरों व प्रमुख स्थलों के संरक्षण के लिए बेहतर साबित होगा। अभी महज देश के 20 पुरातात्विक स्थलों को लिया गया है। इसमें आगे विस्तार करने की जरूरत है, ताकि कुशीनगर जिले के बुद्ध से जुड़े फाजिलनगर क्षेत्र के पुरातात्विक स्थलों को तरजीह मिले और विश्व पटल पर ख्याति पा सके।
चयनित केंद्रों को पर्यटन और शिक्षा के लिए मिलेगा बढ़ावा
कुशीनगर के टूरिस्ट गाइड डा.अभय राय का कहना है कि बजट में टूरिस्ट साइट्स पर पर्यटकों को अतिथि देवो भव के साथ बेहतर व अनुकूल माहौल देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 20 स्थलों का चयन करना सराहनीय पहल है। इसका आने वाले समय में विस्तार करना पड़ेगा। यह योजना कुशीनगर के भी पर्यटन व पुरातत्व को बढ़ाएगा।
रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल
Also Read: खेलों से निखरती है युवा प्रतिभा और बढ़ता है आपसी भाईचारा – प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी ‘धीरू’

