PPF से सुकन्या तक राहत, सरकार ने 9वीं बार नहीं बदली Small Savings Scheme की ब्याज दरें

Small Savings Scheme: देश के करोड़ों मिडिल क्लास परिवारों, नौकरीपेशा कर्मचारियों और छोटे निवेशकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) समेत सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 9वीं तिमाही है जब सरकार ने इन योजनाओं की ब्याज दरें स्थिर रखी हैं।

किन Small Savings Scheme की ब्याज दरें पहले जैसी?

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में निवेशकों को पहले की तरह ही ब्याज मिलेगा। प्रमुख योजनाओं की ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 8.2% (सबसे अधिक)
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1%
  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): 7.7%
  • पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS): 7.4%
  • किसान विकास पत्र (KVP): 7.5% (निवेश 115 महीनों में दोगुना)
  • 3 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.1%
  • पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट: 4%

लगातार 9वीं बार नहीं बदली ब्याज दर

सरकार ने आखिरी बार वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Scheme) की ब्याज दरों में बदलाव किया था। इसके बाद से लगातार नौ तिमाहियों से सभी प्रमुख योजनाओं की दरें स्थिर बनी हुई हैं। इस बार भी वित्त मंत्रालय ने पहली तिमाही की ब्याज दरों को ही दूसरी तिमाही के लिए लागू रखने का फैसला किया है।

निवेशकों के लिए क्या है इसका मतलब?

ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने से इन योजनाओं (Small Savings Scheme) में पहले से निवेश कर रहे लोगों को तय दर पर ही रिटर्न मिलता रहेगा। साथ ही, नए निवेशकों को भी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली सरकारी योजनाओं में निवेश की पहले जैसी सुविधा मिलती रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिर ब्याज दरों से छोटे निवेशकों को लंबी अवधि की वित्तीय योजना बनाने में आसानी होगी।

Also Read: होर्मुज तो सिर्फ ट्रेलर… अगला संकट इससे भी भयंकर होगा, Raghuram Rajan की सरकार को चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.