Varanasi News: राज्यपाल ने सारनाथ के शीएट कॉलेज के दो छात्रों को उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार से नवाजा
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में सारनाथ स्थित सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (शीएट कॉलेज) के दो छात्रों को उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राज्यपाल महोदया द्वारा प्रदान किया गया।
ये दोनों छात्र हैं अमृता कुमारी बीपीएड (B.P.Ed.) प्रथम वर्ष की छात्रा। कार्तिक कुमार बीए (B.A.) प्रथम वर्ष के छात्र। अमृता कुमारी और कार्तिक कुमार को यह सम्मान उनकी शानदार उपलब्धि के लिए मिला, जहाँ उन्होंने एशियन यूनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर महाविद्यालय का नाम रौशन किया था।

कॉलेज ने जताया गर्व
इस गौरवपूर्ण क्षण पर महाविद्यालय के उप-प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने दोनों छात्रों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है और उनके सफल और उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट- एमएम पाठक

