‘The Great Indian Kapil Show’ 3: कपिल शर्मा ने किया ऐलान, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन जल्द होगा रिलीज

The Great Indian Kapil Show‘ 3: मनोरंजन की दुनिया में अपनी हास्य अदाओं से लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा ने अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज दिया है। कपिल ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स पर शेयर किए गए एक मजेदार वीडियो में शो की वापसी की खबर सामने आई है।

तीन गुना मस्ती का वादा

इस बार शो पहले से ज्यादा धमाकेदार और मजेदार होने वाला है। शो के थीम को लेकर भी संकेत दिए गए हैं कि यह तीसरा सीजन तीन गुना मस्ती, नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट और हंगामे से भरपूर होगा। कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह भी इस सीजन में नजर आएंगे।

वीडियो ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

कपिल शर्मा ने 3 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें शो की पूरी कास्ट और पिछले सीजन में शामिल गेस्ट भी दिखाई दे रहे हैं। कपिल ने पोस्ट में लिखा, “अब 2025 का फनीवार होगा धमाकेदार। बहुत सारी हंसी और चमकते सितारों के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो S3 जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!”

डेट और स्पेशल गेस्ट की जानकारी बाकी

हालांकि, शो की रिलीज डेट और टाइम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। पहले एपिसोड में कौन से स्पेशल गेस्ट होंगे, यह भी एक सरप्राइज बना हुआ है। शो का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

नेटफ्लिक्स पर पहले दो सीजन की धूम

नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले दो सीजन ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। दर्शकों ने कपिल और उनकी टीम के साथ हंसी-मजाक के इन पलों को खूब पसंद किया था। अब तीसरे सीजन के लिए दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है।

Also Read: ‘उतरन’ की इच्छा और तपस्या ने छोड़ी एक्टिंग, अब आगे वकालत और डॉक्टरी में बना रही हैं करियर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.