Share Market पर दिखा सरहद पर तनाव का असर, 600 अंक टूटा सेंसेक्स
Share Market News : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.74 फीसदी या 588 अंक की गिरावट के साथ 79,212 पर बंद हुआ।
बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.86 फीसदी या 207 अंक की गिरावट के साथ 24,039 पर बंद हुआ है।
एनएसई में ट्रेडेड 2947 शेयरों में से आज 455 शेयर हरे निशान पर, 2428 शेयर लाल निशान पर और 64 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। आज 53 शेयरों में अपर सर्किट लगा। वहीं, 146 शेयरों में लोअर सर्किट लगा।
इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी
एनएसई के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी LAKSHMI FINANCE में 20 फीसदी, CARRARO INDIA में 16 फीसदी, MANAKSIA STEELS में 15 फीसदी, BUTTERFLY GANDHIMATHI में 10.50 फीसदी और COUNTRY CONDO’S में 10 फीसदी दर्ज हुई।
इससे इतर सबसे अधिक गिरावट BHANDARI HOSIERY में 12 फीसदी, SRM CONTRACTORS में 12 फीसदी, PVP VENTURES में 11 फीसदी, MINDTECK में 10 फीसदी और MAGNUM VENTURES में 10 फीसदी दर्ज हुई।

