त्योहारी सीजन में रेलवे कर्मचारियों को बंपर तोहफा, मोदी सरकार ने बोनस के रूप में दिए ₹1865 करोड़
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार ने दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
बोनस की राशि और लाभार्थी
इस फैसले से रेलवे के नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों को फायदा होगा। सरकार ने इस बोनस के लिए कुल 1865.68 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। यह बोनस सीधे तौर पर इन कर्मचारियों की मेहनत और उत्पादकता को प्रोत्साहित करेगा।
यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब देश में त्योहारों का माहौल है, जिससे रेलवे कर्मचारियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। यह बोनस उन्हें आर्थिक रूप से भी राहत देगा।
Also Read: लापता बच्चों को ढूंढना होगा आसान? सुप्रीम कोर्ट ने दिया राष्ट्रीय पोर्टल बनाने का सुझाव

