यूपी में आज होगी 80 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा, नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी जल्द

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द ही हो सकता है। इसके अलावा आज प्रदेश में बीजेपी 80 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकती है।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान विभिन्न जिलों में किया जाएगा। बता दें कि बीजेपी ने यूपी के 75 जिलों को संगठनात्मक दृष्टिकोण से 98 हिस्सों में बांट रखा है।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने उन नेताओं को लिस्ट से बाहर कर दिया है जो लगातार दो बार से जिलाध्यक्ष हैं। इसके अलावा उन लोगों को भी कम मौका मिलने के संभावनाएं हैं, जिनकी उम्र 60 या उससे ज्यादा है। बता दें यूपी में बीजेपी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट का इंतजार फरवरी महीने से ही हो रहा है।

संगठन के सूत्रों ने कार्यकर्ताओं तक पहले यह बात पहुंचाई कि महाकुंभ के समापन के बाद लिस्ट आएगी। महाकुंभ संपन्न होने के बाद संगठन की ओर से दावा किया गया कि होली के बाद लिस्ट आएगी। अब ये है कि लिस्ट नहीं आएगी, बल्कि हर जिले में चुनाव अधिकारी खुद ऐलान करेंगे। इसके लिए आज का दिन तय किया गया है।

Also Read: सबका विश्वास, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार: CM योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.