‘निवेशक कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा’, शेयर बाजार को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तंज
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इससे मध्यम वर्ग का निवेश खत्म हो गया है।
सपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक ”एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट मध्य वर्ग के निवेश को लील गयी है। उन्होंने कहा दुनिया भर से निवेशकों को आमंत्रण देने की होड़ में लगीं ‘डबल इंजन’ की सरकारें पहले अपने निवेशकों को तो सुरक्षित कर लें फिर किसी और को आश्वस्त करने के ‘ढोंगी इवेंट’ करें।
अखिलेश यादव ने कहा कुछ महीनों से निफ़्टी के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ये समाचार छप रहे हैं कि इस वर्ष इंडियन शेयर मार्केट दुनिया के उभरते बाजारों में थाईलैंड व फ़िलीपीन्स के बाद तीसरा सबसे कमज़ोर शेयर बाजार हो गया है।
भारतीय शेयर बाज़ार में जारी गिरावट मध्य वर्ग के निवेश को लील गयी है। दुनिया भर से निवेशकों को आमंत्रण देने की होड़ में लगीं ‘डबल इंजन’ की सरकारें पहले अपने निवेशकों को तो सुरक्षित कर लें फिर किसी और को आश्वस्त करने के ‘ढोंगी इवेंट’ करें। कुछ महीनों से निफ़्टी के लगातार ख़राब…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 25, 2025
उन्होंने कहा एक तरफ़ 80 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं और दूसरी तरफ़ जिन्होंने बचत को शेयर में लगा दिया था वो भी कंगाल हो गये हैं, ऐसे हालातों में भी भाजपा सरकार लोगों को गलत बात करके बहलाना-फुसलाना चाहती है। ये आर्थिक ठगी बंद होनी चाहिए।
उन्होंने कहा निवेशक कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! यादव की टिप्पणी भारतीय शेयर बाजार के प्रदर्शन पर चिंताओं के बीच आई है, जिसमें हाल ही में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
Also Read: Delhi Assembly: CAG Report पर भारी हंगामा, आतिशी समेत AAP के 12 विधायक सदन से निलंबित

