Love And War की रिलीज डेट को लेकर साफ हो गई तस्वीर
Sandesh Wahak Digital Desk: इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं और इन्हीं में से एक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘Love and War’ भी है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाकर 2027 कर दिया है। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है और फिल्म की रिलीज को लेकर असल तस्वीर सामने आ चुकी है।
2026 में ही आएगी Love and War
दरअसल संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘Love and War’ को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म साल 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2027 में रिलीज होने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया गया है।
बताया जा रहा है कि, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने हाल ही में फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी की है, जबकि फिल्म के मुख्य सीन पहले ही शूट किए जा चुके हैं। ऐसे में फिल्म अब पोस्ट प्रोडक्शन की ओर बढ़ रही है और 2026 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार मानी जा रही है।
गानों की शूटिंग बनी चर्चा का विषय
दरअसल बीते कुछ समय से ‘Love and War’ के गानों की शूटिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव होने वाला है। हालांकि तीनों कलाकारों ने एक-दूसरे के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और उनकी केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब पहली बार तीनों को एक साथ देखने को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार
वहीं इस फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Also Read: उन्नाव केस: कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सजा निलंबन की अर्जी खारिज

