‘Aspirants Season 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सपनों और जिम्मेदारियों के बीच दिखेगी नई जंग
Sandesh Wahak Digital Desk: लोकप्रिय वेब सीरीज Aspirants के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होने वाली इस चर्चित सीरीज के नए सीजन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
पिछले दो सीजन की सफलता के बाद अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां सपनों, संघर्ष और दोस्ती के साथ-साथ जिम्मेदारियों का दबाव भी साफ नजर आएगा।
कहानी में आएगा नया मोड़
सीरीज की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। पहले जहां किरदार यूपीएससी की तैयारी और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करते दिखे थे, अब वे जिंदगी के उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां जिम्मेदारियां कहीं ज्यादा बड़ी हो चुकी हैं।

दिल्ली के चर्चित कोचिंग हब Mukherjee Nagar से शुरू हुई यह कहानी अब प्रशासन और सत्ता के गलियारों तक पहुंचती दिखाई देगी। जैसे-जैसे किरदार आगे बढ़ते हैं, उनके रिश्तों और चुनौतियों की जटिलताएं भी बढ़ती नजर आएंगी।
अभिलाष के किरदार में आएगा बड़ा बदलाव
सीरीज में अभिलाष का किरदार निभा रहे Naveen Kasturia ने कहा कि यह शो उनके लिए हमेशा खास रहा है और वह अपने किरदार से गहराई से जुड़ाव महसूस करते हैं।
नए सीजन में अभिलाष की जिंदगी ऐसे दौर से गुजरती दिखाई देगी, जहां उन्हें कठिन फैसले लेने पड़ेंगे। लोगों की उम्मीदें, पुराने पछतावे और अपनों को खोने का डर उनके जीवन में बड़ा भावनात्मक संघर्ष पैदा करेगा।
कब और कहां होगी रिलीज
सीरीज का निर्माण The Viral Fever (TVF) ने किया है, जो पहले Panchayat जैसी सफल सीरीज भी बना चुका है। इसका निर्देशन Deepesh Sumitra Jagdish ने किया है।
तीसरे सीजन में Shivankit Singh Parihar, Abhilash Thapliyal, Sunny Hinduja और Namita Dubey जैसे कलाकार एक बार फिर अपने किरदारों में नजर आएंगे, जबकि इस बार Jatin Goswami की नई एंट्री भी देखने को मिलेगी।
यह बहुप्रतीक्षित सीरीज 13 मार्च को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी और इसे दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम किया जाएगा।

