The Raja Saab Day 3 Collection: कैसा रहा फिल्म का ओपनिंग वीकेंड?
Sandesh Wahak Digital Desk: सिनेमाघरों में प्रभास की पैन इंडिया फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) ने धुआंधार शुरुआत की है। लेकिन ओपनिंग डे के बाद इसकी कमाई में गिरावट नजर आई है। फिल्म (The Raja Saab) को बड़ी स्टार कास्ट और हाइप का फायदा जरूर मिला लेकिन वीकेंड पर ओपनिंग डे का मोमेंटम बनाए नहीं रख सकी जो मेकर्स के लिए चिंता का सबब बन सकता है। आमतौर पर प्रभास को माइथोलॉजिकल या एक्शन थ्रिलर फिल्मों में देखा जाता है लेकिन इस फिल्म में वह हल्के-फुल्के रोल में हैं और कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं।
मेकर्स ने प्रभास के इस प्रयोग पर 400 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए लेकिन फिल्म को कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। साल 2025 में कई फिल्में ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 150 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर चुकी हैं। लेकिन 2026 में हाई वोल्टेज फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) को 150 करोड़ की कमाई करने में 3 दिन लग गए हिंदी ऑडियंस के बीच प्रभास का चार्म कम हो रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि फिल्म की कमाई के आंकड़े यही बताते हैं।
भारत में The Raja Saab का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द राजा साब (The Raja Saab) ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की फिल्म को एडवांस बुकिंग से 9.15 करोड़ मिले ओपनिंग डे पर 53.75 करोड़ रुपए कमाए गए दूसरे दिन फिल्म (The Raja Saab) ने 26 करोड़ और तीसरे दिन 19.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 3 दिनों का कुल कलेक्शन 108 करोड़ रुपए का हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट
भारत में पहले वीकेंड का ग्रॉस कलेक्शन 106.60 करोड़ रुपए रहा ओवरसीज मार्केट में दो दिनों में 28.40 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इस लिहाज से 2 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 135 करोड़ रुपए रहा तीसरे दिन भारत में 19.1 करोड़ की कमाई के बाद तीन दिनों का कुल कलेक्शन 154.10 करोड़ रुपए हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का (The Raja Saab) बजट 400 करोड़ से ज्यादा है मतलब ओपनिंग वीकेंड में अपने बजट का आधा भी रिकवर नहीं कर पाई।
धुरंधर के सामने चुनौती
38 दिनों से थिएटर्स में लगी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। हिंदी बेल्ट में द राजा साब (The Raja Saab) से आगे निकलती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक द राजा साब ने हिंदी में तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपए कमाए जबकि धुरंधर ने 38वें दिन भी 6.15 करोड़ की कमाई की। इससे साफ है कि इतने दिन थिएटर्स में होने के बाद भी धुरंधर ने द राजा साब को पीछे छोड़ दिया। आने वाले वक्त में इन फिल्मों के बीच और कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Also Read: बार-बार Urine आना हो सकता है Prostate Cancer का लक्षण

