जल्द आने वाला है Hrithik Roshan की इस हिट फिल्म का सीक्वल

Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2026 में कई बड़े एक्टर्स की फिल्में रिलीज होने वाली हैं और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्मों को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। पिछले साल उनकी फिल्म वॉर 2 रिलीज हुई थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इसके बाद भी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट मौजूद हैं। एक फिल्म होम्बले फिल्म्स के साथ है जबकि दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म कृष 4 है जिसका प्री प्रोडक्शन वर्क जारी है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन फिल्म अल्फा में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

Hrithik Roshan की अगली फिल्म की चर्चा

वॉर 2 के बाद वाईआरएफ के साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म काबिल के पार्ट 2 को लेकर एक बड़ा हिंट सामने आ गया है। फिल्म काबिल में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ यामी गौतम भी नजर आई थीं और इस फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।

काबिल एक परफॉर्मेंस बेस्ड थ्रिलर फिल्म है जिसमें इमोशनल गहराई देखने को मिलती है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने रोहन भटनागर का किरदार निभाया था जो एक वॉइस आर्टिस्ट होता है और एक भयानक हादसे के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर डायरेक्टर संजय गुप्ता का एक इशारा सामने आया है।

सोशल मीडिया पर दिया गया हिंट

एक यूजर ने एक्स पर काबिल 2 को लेकर सवाल किया था कि यह उनकी पसंदीदा रिवेंज थ्रिलर फिल्मों में से एक है और वे काबिल 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पर संजय गुप्ता ने रिप्लाई करते हुए लिखा था कि यह तैयार है और इस बार कहीं ज्यादा खतरनाक। हालांकि बाद में यह रिप्लाई डिलीट कर दिया गया और अब एक्स पर दिखाई नहीं दे रहा है।

अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इस सीक्वल में फिर नजर आएंगे या नहीं। रिप्लाई को डिलीट किए जाने के बाद माना जा रहा है कि मेकर्स सबकुछ छिपाकर प्लान कर रहे हैं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि पार्ट 2 में यामी गौतम की वापसी होगी या नहीं।

 

Also Read: जानें कौन है एक दिन में 28 गाने गाकर इतिहास रचने वाला बॉलीवुड सिंगर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.