खौफ और सस्पेंस से भरपूर है फिल्म Daldal की कहानी, रिलीज हुआ ट्रेलर
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म दलदल ( Daldal) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को एक डरावने और रहस्यमयी माहौल में खींच लेता है। ट्रेलर पूरी तरह अपने नाम को परिभाषित करता नजर आता है, जहां हर सीन सस्पेंस और खौफ से भरा हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद साफ महसूस होता है कि यह फिल्म दर्शकों को अपनी ही दलदल में फंसा लेने वाली है।
पहली बार पुलिस ऑफिसर का रोल
दरअसल फिल्म दलदल ( Daldal) में भूमि पेडनेकर पहली बार पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। वह मुंबई शहर की डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक बेहद जटिल केस की जांच की जिम्मेदारी रीटा फरेरा को सौंपी जाती है। उनके किरदार में सिर्फ एक सख्त पुलिस अफसर ही नहीं, बल्कि कई अनकहे राज भी छिपे हुए नजर आते हैं।
ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी मुंबई शहर में हो रही लगातार सीरियल हत्याओं के इर्द गिर्द घूमती है। एक बेरहम सीरियल किलर पूरे शहर में दहशत फैला चुका है और उसे पकड़ने की चुनौती डीसीपी रीटा फरेरा के सामने है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती है, वैसे वैसे कुछ ऐसे सवाल सामने आते हैं जो खुद रीटा फरेरा को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। भूमि पेडनेकर का धाकड़ और गंभीर पुलिस अवतार दर्शकों के दिमाग में गहरी छाप छोड़ता है।
Daldal में किताब से पर्दे तक की कहानी
असल में फिल्म दलदल ( Daldal) की कहानी विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भेंडी बाजार पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है। भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी, किरदार और माहौल को देखकर यह साफ है कि फिल्म सस्पेंस थ्रिलर के शौकीनों के लिए खास होने वाली है।
आपको बताते चलें कि फिल्म दलदल ( Daldal) का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। ट्रेलर ने जिस तरह से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, उससे यह तय माना जा रहा है कि रिलीज के साथ ही यह फिल्म ( Daldal) चर्चा में आ जाएगी और दर्शकों को आखिरी सीन तक बांधे रखेगी।
Also Read: राहुल गांधी को रायबरेली में मिला दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, मां सोनिया को भेजी फोटो

