‘एक चतुर नार’ की टीम ने किया लखनऊ मेट्रो पर बने एल्बम को लॉन्च, शूटिंग के लिए सराहा

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड फिल्म ‘एक चतुर नार’ की टीम ने लखनऊ मेट्रो की खूबसूरती और आधुनिकता को दिखाते हुए एक खास फिल्म एल्बम लॉन्च किया है। यह एल्बम शुक्रवार को एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार, डायरेक्टर उमेश शुक्ला और प्रोड्यूसर आशीष वाघ की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

फिल्म में दिव्या खोसला ने लखनऊ मेट्रो में एक स्टेशन कंट्रोलर का किरदार निभाया है और इसके कई सीन हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर शूट किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की टीम ने बताया कि लखनऊ मेट्रो ने उनकी कहानी को और ज्यादा जीवंत बना दिया है।

‘लखनऊ मेट्रो फिल्म शूटिंग के लिए शानदार’

डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने लखनऊ मेट्रो की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “मैंने देश की कई मेट्रो में सफर किया है, लेकिन लखनऊ मेट्रो अपनी साफ-सफाई और आरामदायक सफर के मामले में सबसे अलग है।” उन्होंने कहा कि यहां शूटिंग करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार ने कहा, “हमें गर्व है कि लखनऊ मेट्रो बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी है। अब मेट्रो सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि फिल्म निर्माताओं के लिए एक बेहतरीन लोकेशन भी बन चुकी है।”

फिल्म की टीम ने इस दौरान ‘लखनऊ मेट्रो फिल्म एल्बम’ का भी लोकार्पण किया, जिसमें मेट्रो स्टेशनों और शूटिंग वाली जगहों को दिखाया गया है। उन्होंने लखनऊ मेट्रो की यात्री सुरक्षा और सुविधाओं की भी सराहना की।

Also Read: बहराइच में सियासी बवाल: सैय्यद सालार मसूद ग़ाज़ी पर विवादित टिप्पणी, डॉ. फैज़ुल हसन ने एसपी को लिखा पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.