Bhooth Bangla से लौट रही है हॉरर-कॉमेडी की धूम
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड में एक बार फिर हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगने जा रहा है। यहां भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बॉलीवुड के ओजी सुपरस्टार अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन का 14 साल बाद रीयूनियन। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।
14 साल बाद साथ दिखे अक्षय और प्रियदर्शन
दरअसल अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं। ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों के साथ बड़े हुए दर्शकों के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं मानी जा रही। ऐसे में Bhooth Bangla से फैंस को उसी पुराने मैजिक और सिग्नेचर ह्यूमर की वापसी की उम्मीद है, जिसने इस जोड़ी को खास पहचान दिलाई थी।

वहीं फिल्म Bhooth Bangla के नए मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का अंदाज अलग ही नजर आ रहा है। रुद्राक्ष पहने हुए और डरावने चेहरों व सींगों वाले सिंहासन पर बैठे अक्षय एक साथ डर भी पैदा करते हैं और हंसी भी। उनकी सिग्नेचर स्माइल और एक्सप्रेशन साफ इशारा करते हैं कि फिल्म में हॉरर के साथ जबरदस्त कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा। पोस्टर देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर यही कह रहे हैं कि पुराना अक्षय वापस आ गया।
Bhooth Bangla के स्टारकास्ट ने बढ़ाया उत्साह
दरअसल इस फिल्म Bhooth Bangla में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी नजर आएंगे। इतनी मजबूत स्टारकास्ट के चलते फिल्म को लेकर बज और भी ज्यादा बढ़ गया है। दर्शकों को उम्मीद है कि सभी कलाकार मिलकर स्क्रीन पर मनोरंजन का पूरा पैकेज पेश करेंगे।

आपको बताते चलें कि Bhooth Bangla को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है। मजबूत प्रोडक्शन टीम और अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को और खास बना दिया है।
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
अगर आप भी इस भूतिया हवेली की कहानी देखने के लिए तैयार हैं तो तारीख नोट कर लीजिए। Bhooth Bangla 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 की बड़ी हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर साबित हो सकती है, हालांकि अंतिम फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया ही तय करेगी।
Also Read: ये है Fatty Liver से लड़ने का आयुर्वेदिक तरीका

