संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा, वोट चोरी के मुद्दे पर हंगामे के आसार
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय लोकतंत्र का दिल संसद भवन जल्द ही फिर से गरमाने वाला है। इस साल संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी।
रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 दिनों तक चलने वाले इस सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक होगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा।
हंगामेदार रहने के आसार
हालांकि, पिछले सत्रों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह माना जा रहा है कि यह शीतकालीन सत्र भी हंगामेदार रहने वाला है। विपक्षी दल, ख़ासकर इंडी गठबंधन के नेता, कई बड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकते हैं। हाल ही में विपक्षी दलों ने विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दूसरे चरण और वोट चोरी के आरोपों को लेकर तीखी बयानबाजी की है, जिसे संसद में पुरजोर तरीके से उठाया जा सकता है।
Also Read: निवेशकों के लिए बुरी खबर, लिस्टिंग डे पर ही क्रैश हो सकता है ये शेयर

