BJP नेता के साथ वायरल वीडियो में दिखी महिला आई सामने, बोली- तबीयत खराब थी…

गोंडा: बीजेपी गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के साथ एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में नेता के साथ दिख रही महिला कार्यकर्ता अब सामने आई हैं और उन्होंने पूरे मामले को गलतफहमी और राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए नेता का बचाव किया है।

क्या है पूरा मामला

12 अप्रैल की रात को महिला लखनऊ से गोंडा लौट रही थीं। तबीयत खराब होने पर उन्होंने अमर किशोर को फोन किया और मदद मांगी। नेता उन्हें रेलवे स्टेशन से लेने आए और पार्टी कार्यालय ले गए। वीडियो में दिखी घटना के बारे में महिला ने बताया कि वह सीढ़ियों से गिरने वाली थीं, जिसे नेता ने संभाला। उसने कहा, वो मेरे पिता तुल्य हैं, मैं उन्हें साढ़े तीन साल से जानती हूं। मैं बच्ची नहीं हूं जिसे कोई बहला-फुसला सके। यह सब झूठा प्रोपेगैंडा है, मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अगर आरोप नहीं रुके, तो मैं कोर्ट और महिला आयोग जाऊंगी।

क्या कह रही है बीजेपी

फिलहाल पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह विपक्ष की साजिश हो सकती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.