‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, जाति जनगणना पर सपा ने लगाए पोस्टर

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जाति आधारित जनगणना को मंज़ूरी देने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। मोदी सरकार के इस फैसले पर विपक्ष के नेताओं की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। इसी बीच सपा के नेता और पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला की तरफ से जातिगत जनगणना को लेकर दो पोस्टर लगाए गए हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता पूजा शुक्ला की तरफ से लगाए गए एक पोस्टर में लिखा गया है कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाले चाहिए। इसके साथ ही दूसरे पोस्टर में लिखा गया है कि पीडीए की एकता, पीडीए की जीत, जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। इस पोस्टर में सपा चीफ अखिलेश यादव का भी फोटो है।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना वाले फैसले पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि आज पीडीए के दबाव के चलते सरकार जातीय जनगणना के लिए तैयार हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि एक लंबी लड़ाई के बाद हम यहां तक पहुंचे हैं।

इस दौरान उन्होंने यूपी में बढ़े तस्वीर विवाद पर सफाई दी। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा कार्यकर्ता लाल चंद गौतम से सख्त हिदायत दी। लाल चंद गौतम ने बाबा साहब और अखिलेश को मिलाकर एक तस्वीर बनाई थी, आज गलती मान ली है।  अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता को महापुरुष के चित्र से छेड़छाड़ न करने की सख्त हिदायत दी।

Also Read: ‘पीडीए की एकजुटता मतलब जीत पक्की’, जाति जनगणना पर अखिलेश यादव का बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.