सिद्धार्थनगर के युवाओं को जिले में ही मिलेगा रोजगार: विधायक श्यामधनी राही
सिद्धार्थनगर। जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पंचायत उसका स्थित अमृत लाल महाविद्यालय के प्रांगण में ‘एक दिवसीय रोजगार मेला’ का आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन जिला सेवायोजन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और कौशल विकास मिशन, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सदर विधायक श्यामधनी राही (MLA Shyamdhani Rahi) ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
‘युवा करें अवसरों का पूर्ण लाभ’: विधायक श्यामधनी राही
उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा “प्रदेश सरकार की पहल से अब जिले के युवाओं को जिले में ही रोजगार मिलेगा। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।”
रोजगार मेले में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी योग्यता के अनुसार निजी एवं सरकारी संस्थानों में रोजगार से जुड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी अमित मिश्रा ने संभाली। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मृदुलेश कुमार मिश्रा (जिला सेवायोजन अधिकारी), सत्यदेव खरे (प्रधानाचार्य, आईटीआई), संतोष मिश्रा (कौशल विकास मिशन), कैशव कुमार यादव (उपाध्यक्ष, उद्योग महाविद्यालय) और संकट लाल श्रीवास्तव (परियोजना अधिकारी) उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: सिद्धार्थनगर: 19 अक्टूबर को हेल्थ सिटी सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का होगा भव्य उद्घाटन

