पवन सिंह के घर में चोरी, राइफल छोड़कर जेवर, कैश और गैजेट उठा ले गए चोर
Sandesh Wahak Digital Desk: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर में देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। घटना बिहार के आरा जिले के न्यू मारुति नगर इलाके की है, जहां स्थित उनके निजी आवास में चोरों ने खिड़की तोड़कर घुसपैठ की और लाखों का सामान साफ कर दिया।
पुलिस के अनुसार, चोर करीब 15 लाख रुपये के गहने, 15 हजार रुपये नकद, लाइसेंसी राइफल की 30 गोलियां और महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चुरा ले गए। सबसे हैरानी की बात ये है कि चोरों ने घर में रखी लाइसेंसी राइफल को हाथ तक नहीं लगाया, लेकिन बाकी कीमती सामान ले उड़े।
घटना के वक्त पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह के सास-ससुर घर में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि रात को सबकुछ सामान्य था, लेकिन सुबह उठने पर घर की खिड़की टूटी हुई मिली और सामान बिखरा पड़ा था। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। चोरों ने घर की खिड़की को काटकर अलग किया, फिर अंदर घुसकर अलमारी और लॉकर को निशाना बनाया। पुलिस का मानना है कि यह चोरी पूरी तरह से प्लानिंग के साथ की गई थी, क्योंकि चोरों को घर के अंदरूनी हिस्सों की जानकारी पहले से थी।
CCTV की मदद से जांच शुरू
नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, साथ ही आसपास के CCTV फुटेज खंगालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। थाना प्रभारी देवराज राय ने बताया कि मामला गंभीर है और शुरुआती जांच में यह किसी पेशेवर गैंग की करतूत लग रही है। थाना प्रभारी देवराज राय ने बताया कि अभी जांच शुरुआती चरण में है। जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होंगे।
Also Read: आपातकाल कोई राष्ट्रीय आवश्यकता नहीं, बल्कि… अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार हमला

