खान परिवार में ख़ुशी की लहर, अरबाज खान दोबारा बने पिता, पत्नी शूरा ने प्यारी-सी बेटी को दिया जन्म
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के घर एक बार फिर किलकारियां गूँजी हैं। अरबाज और उनकी पत्नी शूरा खान माता-पिता बन गए हैं। शूरा खान ने एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है। यह ख़बर आने के बाद पूरे ख़ान परिवार में जश्न का माहौल है।
शूरा को कल सुबह ही डिलीवरी के लिए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह कपल की शादी के लगभग दो साल बाद उनकी पहली संतान है। अरबाज खान शनिवार देर रात ही अपनी पत्नी और नवजात बच्ची से मिलने अस्पताल पहुँचे थे। इस दौरान का उनका वीडियो भी सामने आया था। ख़ान परिवार में इस नए सदस्य के आने से सभी बेहद उत्साहित हैं।
अरबाज खान और उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपनी छोटी बहन से मिलने अस्पताल पहुँचे। अरहान के चेहरे पर बड़ा भाई बनने की खुशी साफ झलक रही थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अरबाज के छोटे भाई सोहेल खान भी बेबी से मिलने अस्पताल पहुँचे। वहीं, शूरा खान की माँ भी रात में ही अपनी बेटी और नातिन से मिलने अस्पताल में मौजूद थीं।
Also Read: झांसी में पति-पत्नी का एक साथ निधन, अंतिम संस्कार में जनसैलाब

