सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर गूंजी किलकारी, बेटी के आगमन की मना रहे खुशी
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब माता-पिता बन गए हैं। इस खूबसूरत कपल ने 15 जुलाई, 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में एक नन्ही बेटी का स्वागत किया है। कियारा और उनकी नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं, और इस खुशखबरी से उनके फैंस, दोस्त और परिवार सभी बेहद खुश हैं।
दादा-दादी, नाना-नानी पहुंचे अस्पताल
जैसे ही यह खबर सामने आई, सिड-कियारा के माता-पिता (दादा-दादी, नाना-नानी) अस्पताल पहुंचे, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गए। आज सुबह ही, नए माता-पिता सिद्धार्थ और कियारा ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने सभी प्रशंसकों, दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ यह खुशखबरी साझा की।
फैंस ने बरसाया प्यार और आशीर्वाद
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों और प्यार भरे संदेशों की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा, आप दोनों को बधाई। आशीर्वाद के साथ अपने माता-पिता बनने का आनंद लें। आपके प्यारे बच्चे को आशीर्वाद मिले। एक और फैन ने टिप्पणी की, आपका बच्चा धन्य हो और हमेशा खुश रहे। तीसरे ने खुशी जताते हुए कहा, हमें एक और प्यारा सा बच्चा मिला है।
Also Read: ओडिशा में आत्मदाह करने वाली बेटी के पिता से राहुल गांधी ने की बात, दिया ये आश्वासन

