Health Tips: खाने से आपके मूड का है सीधा कनेक्शन, जानें गुस्सा या उदास होने पर क्या खाएं

Health Tips: मूड और खाने का आपस में बहुत गहरा रिश्ता होता है। जब मूड खराब होता है तो मन करता है कुछ चटपटा या मीठा खा लिया जाए, और जब हम अपनी पसंद का कुछ खा लेते हैं तो मूड तुरंत अच्छा हो जाता है। थकान होने पर अदरक वाली चाय की तलब होती है और खुशी में मीठा खाने का दिल करता है। ये सब इसलिए होता है क्योंकि खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि यह सीधे हमारे दिमाग और हार्मोन्स पर असर डालता है।

इसीलिए, अपने मूड के हिसाब से खाने का प्लान बनाना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके खाने को आपके इमोशन्स से जोड़ता है और सच में आपके मूड को बेहतर बनाता है। तो चलिए जानते हैं कि अलग-अलग मूड में आपको क्या खाना चाहिए।

जब आप स्ट्रेस में हों

अगर आप तनाव या स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं, तो मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर चीजें खाएं। जैसे पालक, ड्राई फ्रूट्स, बीज और ओट्स। ये चीजें आपके नर्वस सिस्टम को शांत करती हैं और स्ट्रेस वाले हार्मोन को कम करती हैं। आप चाहें तो हर्बल चाय या सूप भी पी सकते हैं। ये आपको सुकून महसूस कराएंगे।

जब आप उदास महसूस करें

अगर आप लो या उदास फील कर रहे हैं, तो आपको डार्क चॉकलेट, केला या बेरीज़ जैसे हेल्दी कंफर्ट फूड्स खाने चाहिए। ये चीजें आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ाते हैं, जिससे आपका मूड अच्छा हो जाता है। इसके अलावा, गरमा गरम खिचड़ी, दाल-चावल या वेज पास्ता जैसी चीजें भी खा सकते हैं।

जब आपको गुस्सा आए

जब गुस्सा बहुत ज्यादा हो, तो ऐसी चीजें खाएं जिनकी तासीर ठंडी हो। जैसे खीरा, दही, नारियल पानी और सलाद। इस दौरान मसालेदार या तला हुआ खाना बिल्कुल न खाएं, क्योंकि ये आपको और भी ज्यादा चिड़चिड़ा बना सकते हैं।

Also Read: Jaunpur News:मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.