राजनीति में भी ग्रिप होती है, लेकिन दिखती नहीं है, सदन में बोले Rahul Gandhi
Sandesh Wahak Digital Desk: संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है और संसद में बजट पर चर्चा जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बजट पर अपनी बात रख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मार्शल आर्ट में ग्रिप के महत्व की चर्चा से अपना भाषण शुरू किया है।
मार्शल आर्ट के उदाहरण से शुरू किया भाषण
लोकसभा में अपने भाषण की शुरुआत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मार्शल आर्ट में ग्रिप के महत्व की चर्चा से की। ग्रिप और चोक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में भी ग्रिप होती है, लेकिन दिखती नहीं है। उन्होंने बदलती वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया एआई के युग में प्रवेश कर चुकी है और पुराने सिस्टम को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और अस्थिरता के दौर में जा रही है, ऐसे समय में डेटा बेहद महत्वपूर्ण हो गया है और अगर आपके पास डेटा नहीं है तो कुछ नहीं है।
क्रिएटिव फ्रीडम की भी उठाई मांग
वहीं लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम मिलनी चाहिए। उनका यह बयान उस समय आया है जब उन्हें सदन में पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड यादों को कोट करने की इजाजत नहीं दी गई थी। विपक्षी सदस्यों के कई दिनों के विरोध के बाद उनका यह भाषण सामने आया है।
कांग्रेस सांसदों पर गाली गलौज का आरोप
वहीं बताया जा रहा है कि बजट सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ा हुआ है। 2 फरवरी से शुरू हुआ विरोध 10 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक जारी रहा, जिसके बाद बजट पर चर्चा शुरू हो सकी। इससे पहले आज भी संसद के बाहर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है और वे हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जता रहे हैं।
वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गाली गलौज का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेता अपने सांसदों को उकसा रहे हैं और बदसलूकी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। रिजिजू ने दावा किया कि जब कांग्रेस के 20 से 25 सांसद स्पीकर के चेंबर में गए तो वे भी वहां पहुंचे और स्पीकर के साथ हुई गाली गलौज बेहद आपत्तिजनक थी। उन्होंने कहा कि स्पीकर बेहद नरम स्वभाव के हैं, नहीं तो और कड़े कदम उठाए जा सकते थे।
सीनियर नेताओं की मौजूदगी का भी जिक्र
किरेन रिजिजू ने कहा कि जब स्पीकर से गाली गलौज की जा रही थी तब वहां वेणुगोपाल जी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे और वे भी सांसदों को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस घटना से स्पीकर काफी आहत हैं और उन्होंने खुद स्पीकर से इस मुद्दे पर बात की है।
Also Read: “यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है”, बजट भाषण के दौरान Suresh Khanna का शायराना अंदाज

