Lucknow News: सुमैया राणा का विवादित बयान, आई लव मोहम्मद विवाद पर बोलीं- लखनऊ की सड़कों पर आएगा सैलाब
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। इस संवेदनशील मामले में अब दिवंगत मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राणा का एक बेहद विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने यूपी पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि अब लखनऊ की सड़कों पर सैलाब निकलेगा, और यूपी पुलिस अपनी बंदूकों के साथ तैयार रहे।
सुमैया राणा ने शुक्रवार को बरेली में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, जिस तरह से यूपी पुलिस ने खासकर जुमे के बाद जो लोग आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर निकले थे, उन पर बुरी तरह से लाठीचार्ज किया, यह बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है।
उन्होंने यूपी पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए कहा, अब क्योंकि इन्होंने (पुलिस ने) शुरुआत कर दी है, तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर कोई भीड़ नहीं आएगी, बल्कि पूरा सैलाब आएगा। अब अगर यूपी पुलिस चाहे तो अपनी बंदूकों के साथ तैयार रह सकती है। हम लोग खुशी-खुशी अपने ऊपर गोलियां खा लेंगे, लेकिन यह जुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे कि आई लव मोहम्मद कहने, लिखने और बोलने पर पाबंदी लगा दी जाए। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि जनसैलाब से उनका मतलब केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन से है, न कि हिंसा या उपद्रव से।
बरेली की सियासत में सुमैया राणा का विवादित बयान चर्चा का विषय बन गया है।
उन्होंने कहा, “भीड़ नहीं, सैलाब आएगा, पुलिस अपनी बंदूक से तैयार रहे।
इस बयान के बाद महिला नेता के ख़िलाफ़ पुलिस ने भी कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है..@Uppolice @bareillypolice pic.twitter.com/Nik2JZ8RiQ
— Federal Bharat (@FederalBharat) September 26, 2025
योगी जी का शासन कभी नहीं भूल सकते
सुमैया राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस बर्बरता के साथ बरेली और कानपुर में कार्रवाई कर रही है, और मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा, योगी जी ने ठीक कहा है कि हम लोग भी उनका शासन कभी नहीं भूल सकते हैं, कैसे मुसलमानों को टारगेट किया गया, कैसे बुलडोजर टारगेट करके चलाए गए, हम लोग 2027 तक उनका शासन कभी नहीं भूलेंगे।
Also Read: MP News: कांग्रेस नेता पर कोर्ट ने लगाया 1 अरब 24 करोड़ का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

