लखनऊ के इन इलाकों में आज रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट

Sandesh Wahak Digital Desk: आज, शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारावफात के अवसर पर लखनऊ में निकलने वाले मदह-सहाबा जुलूस के कारण कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह जुलूस सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद तक चलेगा, जिससे पुराने लखनऊ के 16 से ज़्यादा मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। अगर आप इन इलाकों में निकलने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देख लें, वरना आपको परेशानी हो सकती है।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

  • अमीनाबाद से ऐशबाग ईदगाह तक: जुलूस के रूट, जैसे मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास तिराहा, बाजारखाला और हैदरगंज चौराहा पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
  • कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा): यहाँ से विक्टोरिया स्ट्रीट होकर नक्खास तिराहा की ओर जाने वाले वाहन अब चौक और मेडिकल कॉलेज होकर जा सकेंगे।
  • नाका और मेडिकल कॉलेज चौराहा: इन चौराहों से ऐशबाग ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट बदले गए हैं।
  • कैसरबाग बस स्टैंड: यहाँ से झंडे वाला पार्क की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रकाबगंज पुल: इस पुल से अमीनाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को नाका या मेडिकल कॉलेज होकर जाने का निर्देश दिया गया है।
  • पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और असुविधा से बचने के लिए धैर्य रखें।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.