BCCI Contracts 2025: इन 5 खिलाड़ियों को पहली बार मिला BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, मिलेगी इतनी सैलरी

BCCI Central Contracts: 2024-25 सत्र (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए बीसीसीआई ने सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ‘ग्रेड A’ में शामिल किए गए हैं.

BCCI Central Contracts

आपको बता दें कि बोर्ड ने कुल 4 केटेगरी में 34 प्लेयर्स को शामिल किया है.

इन प्लेयर्स में 5 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हे पहली बार बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि वो प्लेयर्स कौन हैं, उनका रिकॉर्ड कैसा है और उन्हें बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के तहत कितनी सैलरी मिलेगी.

हर्षित राणा

BCCI Central Contracts
हर्षित राणा

तेज गेंदबाज हर्षित राणा को पहली बार बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है. वह ‘सी ग्रेड’ में शामिल हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में काफी प्रभावित किया था.

हर्षित ने बांग्लादेश के खिलाफ 7.4 ओवरों के स्पेल में 31 रन देकर 3 विकेट लिए थे. हर्षित ने भारत के लिए 2 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है. उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से साल के 1 करोड़ रूपये मिलेंगे.

नीतीश कुमार रेड्डी

BCCI Central Contracts
नीतीश कुमार रेड्डी

हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी भी उन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्हे पहली बार बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. वह लिस्ट सी में शामिल किए गए हैं, जिसमें उन्हें साल के 1 करोड़ रूपये मिलेंगे.

नीतीश ने भारत के लिए 5 टेस्ट और 4 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 298 और 98 रन बनाए हैं. उन्होंने इसी क्रम में 5 और 3 विकेट लिए हैं.

अभिषेक शर्मा

BCCI Central Contracts
अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी को काफी बेहतर किया है. ना सिर्फ आईपीएल बल्कि अंतर्राष्ट्रीय में भी उन्होंने अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी से प्रभावित किया है.

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 17 टी20 मैचों में 535 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक शामिल हैं. अभिषेक भी ‘सी ग्रेड’ में शामिल हैं. उन्हें भी साल की सैलरी 1 करोड़ रूपये मिलेगी.

वरुण चक्रवर्ती

BCCI Central Contracts
वरुण चक्रवर्ती

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में वरुण चक्रवर्ती का महत्वपूर्ण योगदान रहा था. उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट लिए थे. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे. उन्हें केंद्रीय अनुबंध मिलना पक्का माना जा रहा था. वह भी ‘सी केटेगरी’ में शामिल किए गए हैं, जिसमें साल की सैलरी 1 करोड़ रूपये हैं.

आकाश दीप

BCCI Central Contracts
आकाश दीप

28 वर्षीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के नाम की सिफारिश पिछले साल भी की गई थी. लेकिन उन्हें इस साल पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है. वह ‘सी केटेगरी’ में शामिल किए गए हैं, जिसमें उनकी सालाना सैलरी 1 करोड़ रूपये होगी. आकाश दीप ने भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों में 15 विकेट लिए हैं.

Also Read: BCCI Central Contract 2025: श्रेयस अय्यर सहित 34 खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, जानिए किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.