5 साल पहले आया इमरान हाशमी का ये गाना बना रिकॉर्ड ब्रेकर, 150 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी के गाने हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं।

रोमांस और इमोशन के मामले में उनकी एक अलग पहचान है। फिल्मी करियर में कई सुपरहिट गाने देने वाले इमरान हाशमी का एक एल्बम सॉन्ग ऐसा भी रहा, जिसने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर इतिहास रच दिया।

इमरान हाशमी आज, 24 मार्च को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके उस एल्बम सॉन्ग की चर्चा फिर से तेज हो गई है, जिसे रिलीज हुए करीब 5 साल हो चुके हैं और जिसे अब तक 1.5 बिलियन (150 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Emraan Hashmi

‘लुट गए’ बना ऑल टाइम हिट

साल 2021 में रिलीज हुआ इमरान हाशमी का एल्बम सॉन्ग लुट गए उस साल का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब ट्रेंडिंग में शामिल हो गया और देखते ही देखते रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए।

जुबिन नौटियाल की आवाज ने जीता दिल

इस गाने को अपनी soulful आवाज दी है मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने। गाने के बोल लिखे हैं मनोज मुंतशिर ने, जबकि म्यूजिक दिया है तनिष्क बागची ने। गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ था।

यूट्यूब पर बना नया रिकॉर्ड

शादी के माहौल में फिल्माए गए इस गाने में इमरान हाशमी के साथ युक्ति थरेजा नजर आई थीं। 4 मिनट 58 सेकंड के इस गाने को अब तक 1.5 बिलियन से ज्यादा व्यूज और 11 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। आज भी यह गाना फैंस की प्लेलिस्ट में शुमार है।

कुल मिलाकर, ‘लुट गए’ ने यह साबित कर दिया कि इमरान हाशमी का जादू सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि म्यूजिक एल्बम्स में भी उनका क्रेज सालों तक कायम रहता है।

Also Read: Horror Movie: ‘दृश्यम 3’ के बाद अजय देवगन का अगला कदम, डरावनी कहानी और नया डायरेक्टर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.