“यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है”, बजट भाषण के दौरान Suresh Khanna का शायराना अंदाज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) शायराना अंदाज में नजर आए। बजट भाषण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शायरी पढ़ी, जिससे सदन का माहौल अलग नजर आया। सीएम योगी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है, दिया जला के रोशनी कर दूं जहां अंधेरा है।

योजनाओं के साथ शायरी का भी जिक्र

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने अपने बजट भाषण में सरकार की विभिन्न लोकप्रिय योजनाओं का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने एक और शायरी सुनाई। उन्होंने कहा कि सितारा बन के आसमां में वहीं चमकते हैं, डुबो देते हैं जो अपने आपको पसीने में।

CM योगी की कार्यशैली की तारीफ

बजट भाषण के दौरान सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि काबिले तारीफ है अंदाज एक एक काम का, गा रहा है गीत यूपी योगी जी के नाम का। उनके इस अंदाज ने सदन में अलग माहौल बना दिया और बजट भाषण चर्चा का विषय बन गया।

 

Also Read: स्पीकर के चैंबर में घुसे 25 सांसद, किया अभद्र व्यवहार, किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.