‘यह उनके हल्केपन को दर्शाता है’, बृजभूषण शरण सिंह का ओपी राजभर पर बड़ा बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह ने सीतापुर के महमूदाबाद में एक जल विहार कार्यक्रम के दौरान बाराबंकी की श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में हुए लाठीचार्ज पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस घटना को गलत बताते हुए कहा कि एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए था।

इस दौरान, उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके हल्केपन को दर्शाता है।

इसके अलावा, कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ बोले गए अपशब्दों के मामले पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी की मां की आलोचना नहीं कर सकता, और ऐसे बयान देने वाले लोगों के संस्कार पर सवाल उठता है।

 

Also Read: Barabanki News: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर FIR दर्ज, CM योगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.